सूर्यास्त से पहले गुल हो रही बिजली, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश
रांची, जून 2 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड में इन दिनों बिजली आपूर्ति की लगातार बिगड़ती स्थिति से आमजन परेशान हैं। आए दिन सूर्यास्त से पहले ही बिजली गुल हो जाने के कारण प्रखंड के सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब जा रहे हैं। बिजली कटौती का असर घरेलू कार्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। वहीं भीषण गर्मी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों की रातों की नींद भी हराम हो गई है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : मात्र 7-8 घंटे ही मिल रहा बिजली, गर्मी में उपभोक्ता बेहालबिजली आपूर्ति की स्थिति स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कर्रा प्रखंड को गुमला जिले के कमडारा स्थित पावर स्टेशन से हंसबेड़ा विद्युत उपकेंद्र के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। हंसबेड़ा पावर सब-स्टेशन से कर्रा प्रखंड के सैकड़ों गांवों में बिजली पहुंचती है। कमडारा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.