नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल। सूर्यास्त के बाद नौकायन कराने पर नगर पालिका ने चार नाव चालकों का लाइसेंस जब्त किया है। रविवार देर शाम सूर्यास्त के बाद पालिका टीम ने कार्रवाई करते हुए चालकों को पकड़ा। साथ ही सभी को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने को चेताया। पालिका के लाइसेंस क्लर्क अमन महाजन ने बताया कि नियमों के अनुसार सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद नैनी झील में नौकायन कराना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.