सूर्यांश शेडगे ट्राई सीरीज में कर रहे कमाल, 3 मैचों में बना चुके हैं 138 रन; श्रीलंका के खिलाफ खेली दमदार पारी
नई दिल्ली, जून 15 -- इंडिया ए की टीम सोमवार को पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम के बीच हुई शतकीय साझेदारियों की बदौलत टीम ने 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 265 रन बनाए। त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 के अंदर ही सात विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद सूर्यांश शेडगे ने एक बार फिर दमदार पारी खेली और निगम के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया। सूर्यांश ने इससे पहले भी शुरुआती दो मुकाबले में महत्वपूर्ण पारियां खेली थी और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। हालांकि वह अभी तक गेंद से कमाल नहीं दिखा पाए हैं। दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंद में 72 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.