औरंगाबाद, जुलाई 15 -- टंडवा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में बुधवार को घरेलू विवाद के बीच एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान गांव निवासी अमन चौहान की 26 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीलम ने घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर टंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण ग्रामीणों की मदद से कटर से लोहे का दरवाजा काटकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा पति द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रताड़ना और घरेलू विवाद से परेशान होकर नीलम ने यह कदम उठाया। टंडवा थानाध्यक...