सासाराम, जून 2 -- सूर्यपुरा। मारपीट मामले में पुलिस ने मंगलवार को बलिहार बाजार से छह युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि सोमवार रात थाना क्षेत्र के बलिहार बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के युवाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष के सत्येंद्र कुमार और अजय चौधरी व दूसरे पक्ष के सोनू कुमार,रोशन कुमार, पिंटू कुमार और निर्भय चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...