सूर्यधाम सिदगोड़ा से निकली भव्य कलश यात्रा
जमशेदपुर, फरवरी 26 -- सूर्य धाम सिदगोड़ा में श्री शिवलिंग पुनर्स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम मंदिर स्थापना की छठी वर्षगांठ पर आयोजित चार दिवसीय अनुष्ठान से पूर्व बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बागुनहातु डोंगा घाट से सुबह 8 बजे शुरू हुई यात्रा में हजारों महिलाओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ सिर पर कलश और नारियल लेकर भाग लिया। बैंड बाजा, भक्तिमय डीजे संगीत और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में महिलाएं, बच्चे और युवा श्रद्धालु नाचते-गाते हुए सिदगोड़ा सूर्यधाम पहुंचे। यात्रा के अग्रभाग में जल टैंकर से मार्ग का शुद्धिकरण किया गया, जबकि मंदिर के पुजारी भगवा ध्वज के साथ नेतृत्व कर रहे थे। उनके पीछे सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास एवं अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.