धनबाद, नवम्बर 21 -- धनबाद में सिंह मेंशन की नींव रखने वाले पूर्व विधायक स्व. सूर्यदेव सिंह पर बन रही वेब सीरीज की कहानी लिखने वाले मोहित झा की पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत ट्रेन हादसे में हो गई। धनबाद के पुटकी के रहनेवाले मोहित झा की पत्नी आभा झा और बेटी प्रगति छठ मनाकर अपने रिश्तेदार के घर कोलकाता (उत्तरपाड़ा) लौट रही थीं। मोहित झा की पत्नी छठ मनाने के लिए निरसा स्थित अपने मायके आई थीं। शुक्रवार को कोलकाता से उनकी फ्लाइट थी। इसी वजह से वह अपने भाई के घर हावड़ा के समीप उत्तरपाड़ा जा रही थीं। स्टेशन से उतरकर लाइन पार करने के क्रम में यह हादसा हो गया। बुधवार रात करीब 11 बजे उत्तरपाड़ा स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय दोनों तेज रफ्तार हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ...