जहानाबाद, जनवरी 21 -- रतनी, निज संवाददाता । रतनी-फरीदपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख सूर्यदेव यादव को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अंतर्गत एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में राजनीति शास्त्र विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विधिवत रूप से विभागाध्यक्ष के पद पर योगदान कर लिया है। उनके योगदान देने के बाद कॉलेज परिसर में शिक्षकों, कर्मियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखा गया। सूर्यदेव यादव इससे पहले रतनी-फरीदपुर प्रखंड के प्रमुख रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे उन्हें क्षेत्र में एक कर्मठ और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान मिली। कॉलेज के शिक्षकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में राजनीति शास्त्र विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन में और सुधार होगा। विभागाध्यक्ष बनने पर सूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.