अमरोहा, दिसम्बर 29 -- रविवार को सूर्यदेव ने दिनभर दर्शन नहीं दिए। जिसके चलते ठंड और बढ़ गई। आसमान में घना कोहरा और बादलों की चादर छाई रही। सर्द हवा और गलनभरी ठंड ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। रविवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से लोग देर तक घरों में कैद रहे। सुबह से ही कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते बाजारों में चहल-पहल कम रही और लोग बेहद जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से सुबह को लोग देर से घरों से बाहर निकले। जिसका असर बाजारों में दिखाई दिया। देर तक सन्नाटा पसरा रहा। शाम को कोहरा जल्द ही आ गया। जिससे लोग जल्द ही घरों में कैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.