फिरोजाबाद, जून 9 -- कांचनगरी में पारे का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे वातावरण हर रोज गर्म हो रहा है। लगातार गर्मी बढ़ने से कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकले। भीषण गर्मी और उमस के चलते जनमानस परेशान हो उठा है। मंगलवार को सुबह से ही वातावरण में उमस और गर्मी बढ़ने लगी। सुबह से ही गर्म हवा चलने लगी। सूरज निकलते ही लाल आंखें दिखाने लगा। देखते ही देखते धूप तेज होने लगी। दोपहर होते-होते धूप की तपन असहनीय हो गई। दोपहर में पारा 43 डिग्री तक जा पहुंचा। शाम होने तक भी यही स्थिति बनी रही। पारा का ग्राफ बढ़ जाने पर वातावरण में गर्मी और उमस बढ़ गई। यह भी पढ़ें- मौसम के तेवर हुए तल्ख, आसमानी आग ने झुलसाया बदन लोग पसीने से तरबतर नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...