भदोही, अप्रैल 25 -- ज्ञानपुर। संवाददाता अप्रैल माह में गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।दोपहर के समय सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। खासकर बाइक सवारों को तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। लोग सिर और चेहरा गमछा व रुमाल से ढंककर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। वहीं, अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी, जिससे उमस भरी गर्मी में हालात और भी खराब हो गए। यह भी पढ़ें- गर्मी से जीना मुहाल, मरीजों से भरे अस्पताल गर्मी से बचाव के लिए लोग नारियल पानी, गन्ने का रस, सत्तू, आम पना और दही-मट्ठा जैसे ठं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.