भदोही, अप्रैल 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में सूर्यदेव की किरणों मानों आग उगल रहे हैं। धूप और गर्म हवा की थपेड़ों से लोगों का शरीर झुलस जा रहा है। गर्मी से मानव ही नहीं पशु-पक्षी का भी हाल बेहाल है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे धूप ने विकराल रूप धारण की तो लोग छाया में जाने को विवश होने लगे।मौसम विभाग की माने तो दोपहर में अधिकतम तापमान 43.पार चल रहा है। अप्रैल माह में ही ऐसा लग रहा है मानों मई-जून का महीना शुरू हो गया है। आठ बजते ही धूप का तेवर तल्ख होने लगा था। सुबह 11 बजे तो गर्म हवा ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- पारा 43 डिग्री पहुंचा, गर्मी और उमस ने किया बेचैन 12 बजे तो हवा गी गति तेज हो गई। घर से बाहर निकले लोग रुमाल से सिर और चेहरा ढंके नजर आ हरे हैं। बाजारों में बेल सरबत, गन्ना रस, सत्तू, फल जूस एवं दही-मठ्ठा क...