सूर्यगढ़ा सीएचसी परिसर में नेत्र जांच केन्द्र खुला
भागलपुर, जून 2 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट सूर्यगढ़ा सीएचसी परिसर में आंख की बीमारियों के मरीजों की सुविधा के लिए नेत्र जांच केन्द्र खोला गया है। परिसर स्थित 20 बेड वाले कर्कट के बने इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा केन्द्र में यह केंद्र खोला गया है। इसके लिए नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विश्वजीत कुमार की पदस्थापना की गई है। डॉ. कुमार ने भी पुष्टि की। इनके द्वारा नेत्र रोगियों की चिकित्सा का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं मरीजों ने बताया कि इस केन्द्र में पेयजल शौचालय आदि की सुविधा नहीं है। नेत्र रोगियों के उपचार के सामान आदि की कमी है। चश्मा भी नहीं दिया जा रहा है। सीएचसी से प्रतिवेदन जाने के बाद सदर हॉस्पीटल से चश्मा देने की बात की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.