लखीसराय, अप्रैल 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रबी कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग का आयोजन शनिवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के नौदरा राजस्व ग्राम (थाना संख्या-26) में किया गया। यह प्रयोग खेसरा संख्या-102 पर किसान रामाज्ञा सिंह के खेत में 10x5 के कट साइज में संपन्न हुआ। इस दौरान गेहूं फसल की कटाई कर वैज्ञानिक पद्धति से उपज का आकलन किया गया, जिसमें हरे दाने का वजन 12.100 किलोग्राम प्राप्त हुआ। इस प्रयोग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में फसल उत्पादन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा कृषि योजनाओं के लिए सटीक डेटा संग्रह करना है। कार्यक्रम का निरीक्षण मुंगेर प्रमंडल के उप निदेशक आनंद प्रकाश द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फसल कटनी की प्रक्रिया, मापदंडों तथा डेटा संकलन की विधि का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.