सूर्यगढ़ा प्रखंड के पैक्स चुनाव में पुराने अध्यक्षों का दबदबा कायम
लखीसराय, मार्च 20 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा प्रखंड में पैक्स चुनाव के पहले चरण में एक बार फिर पुराने अध्यक्षों का दबदबा देखने को मिला। कुल सात पंचायतों में हुए चुनाव में एक-दो पैक्स को छोड़ अधिकांश निवर्तमान अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। इससे यह साफ संकेत मिला कि मतदाताओं ने अनुभव और पुराने नेतृत्व पर भरोसा जताया है। चुनाव प्रक्रिया के तहत गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई, जो निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मंजुल मनोहर मधुप की देखरेख में संपन्न हुई। विभिन्न मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से वोटों की गिनती की गई। शाम चार बजे तक पूर्वी सलेमपुर और मोहम्मदपुर पैक्स का परिणाम घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य पंचायतों में मतगणना जारी रही। मोहम्मदपुर पैक्स में त्रिकोणीय मुकाबले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.