नई दिल्ली, मार्च 3 -- सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के नंबर वन T20I कप्तान बन चुके हैं। उन्होंने भारत के महान कप्तान रोहित शर्मा समेत विराट कोहली और एमएस धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव का अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विनिंग पर्सेंटेज कप्तान के तौर पर भारत के लिए सबसे अच्छा है। कम से कम 50 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले किसी भी कप्तान का जीत प्रतिशत इतना नहीं है, जितना की सूर्यकुमार यादव का है। यहां तक कि वे दुनिया के दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिनका जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है। रविवार 1 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव 50वीं बार भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरे। इस मैच में भारतीय टीम को जीत मिली, जो कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की 40व...