नई दिल्ली, मई 3 -- सूर्यकुमार यादव का बल्ला आईपीएल 2026 में उस अंदाज में नहीं बोला है जिसके लिए वह जाने जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने तेज तर्रार बैटिंग कर पुराने सूर्या की झलक जरूर दिखाई, मगर वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने 12 गेंदों पर 3 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 21 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपनी इस पारी से कीरोन पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। सूर्यकुमार यादव अब मुंबई इंडियंस के लिए टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे से लेकर हार्दिक पांड्या तक.IPL 2026 के सबसे फिसड्डी कप्तानसूर्यकुमार यादव ने कीरोन पोलार्ड को पछाड़ा मुंबई इंडियंस के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस...