नई दिल्ली, मई 11 -- राज बावा को सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर क्यों दिया? RCB vs MI मैच के बाद हर किसी के जहन में यह सवाल घूम रहा है। 23 साल के इस गेंदबाज ने हालांकि अपना सबकुछ झोंक दिया था, मगर अंत में बाजी उनके हाथ से फिसल गई। सूर्यकुमार यादव के पास आखिरी ओवर के लिए एएम गजनफर के रूप में भी एक विकल्प था। गजनफर एमआई के लिए आईपीएल 2026 में सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने राज बावा के साथ जाने का ही फैसला किया। मुंबई को आखिरी ओवर में 15 रन डिफेंड करने थे, मगर राज बावा इसमें असफल रहे। यह भी पढ़ें- हम मैच जीतने के लायक नहीं थे; MI पर रोमांचक जीत के बाद क्यों भड़के रजत पाटीदार? राज बावा को आखिरी ओवर देने पर सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है कि वह पूरे सीजन और पिछले साल भी बहुत अच्छी प्रैक्टिस कर रहा था और जब ह...