नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- सूर्यकुमार यादव के साथ इस साल क्या हुआ था, ये किसी से छिपा नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने के बावजूद उनसे कप्तानी छीन ली गई। इतना ही नहीं, उन्हें भारत की टी20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। फॉर्म की वजह से उनके साथ ऐसा हुआ था। काफी समय से वे आउट ऑफ फॉर्म थे, लेकिन कप्तान के तौर पर उन्होंने कमाल किया था। टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि एशिया कप समेत हर एक द्विपक्षीय सीरीज में उन्हें जीत मिली थी। ऐसा ही कुछ अब उन्होंने अपनी में मुंबई के लिए कर दिखाया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई ने सूर्यकुमार यादव को अपना कप्तान चुना था। उन्होंने अपनी कप्तानी की कला फिर से सभी को दिखा दी। इस दौरान उनका बल्ला भी ठीकठाक चला। सूर्यकुमार यादव ने बिना कोई मैच गंवाए, मुंबई की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के...