नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- T20 World Cup 2026 टीम इंडिया को बतौर कप्तान जिताने के बावजूद सूर्यकुमार यादव से न सिर्फ कप्तानी छीन ली गई थी, बल्कि उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। ऐसे में अब उन्हें लोकल टूर्नामेंट का सहारा क्रिकेट में लौटने के लिए लेना पड़ रहा है, क्योंकि रणजी ट्रॉफी टीम में भी उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने नहीं चुना है। वे अब एमसीए प्रेसिडेंट कप ए एंड बी डिविजन के मैच खेल रहे हैं, जहां वे पहले मैच में तो कुछ कमाल नहीं कर पाए, लेकिन दूसरे मैच में अपने तूफानी तेवर दिखाते हुए 15 गेंदों में 38 रन ठोक दिए। सूर्यकुमार यादव ने 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से एमआईजी क्रिकेट क्लब के लिए 15 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। क्लब दादर यूनियन के खिलाफ उन्होंने यह तेजतर्रार पारी नंबर 3 पर खेली और टीम को जीत दिलाई। इस क्लब का वे पहले ...