गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुण्ड धाम में चैती छठ पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति ने शिव मन्दिर में शिव चर्चा का आयोजन किया। अल्का सहनी, मीना चंचल ने भजनों की प्रस्तुति दी। दरअसल, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को चैती छठ मनाया जाता है। 22 मार्च को नहाए खाए के साथ चैती छठ का पर्व प्रारंभ हुआ। मंगलवार को तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर बनाई गई वेदी पर महिलाओं ने नारियल व पूजन सामग्री आदि रखकर दीप जलाए और छठी मैया की पूजा अर्चना की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, अहिल्याबाई होलकर वैदिक पुस्तकालय के प्रभारी राधेश्याम सिंह, रितिक गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, बुच्ची देवी, बबीता, राधिका, ज्योति,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.