हजारीबाग, जनवरी 11 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। मकर संक्रांति पर प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल सूर्यकुंडधाम में 15 दिवसीय मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मेला समिति के साथ अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम जोहन टुड्डू, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, बरकट्ठा थानाप्रभारी पंकज कुमार सिंदुरिया, गोरहर थानाप्रभारी नितीश कुमार मौजूद थे। बैठक में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि मेले को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए बरकट्ठा और गोरहर थाना के सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। फायर ब्रिगेड वाहन, एम्बुलेंस मौजूद रहेगा। वहीं मेला कमेटी से मेले की साफ सफाई, अधिक से अधिक वोलियंटर और मेले में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। वहीं मेले में उपद्रव फैलाने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.