अयोध्या, अप्रैल 8 -- बीकापुर , संवाददाता। ऊच गांव स्थित सूर्य कुंड में अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा का पड़ाव बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्राम कर रहे हैं। श्रीरामलला चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्रीसद्गुरु कृपा मण्डल के तत्वावधान में आयोजित यह परिक्रमा महंत स्वामी गया शरण के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। करीब 240 किलोमीटर लंबी यह परिक्रमा पांच जिलों से होकर गुजरती है और लगभग 22 दिनों तक चलती है। यात्रा के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जत्था विभिन्न पड़ावों पर रुककर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेता है। पड़ाव स्थल पर श्रद्धालुओं की सेवा में सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ जुटे रहे। उनके नेतृत्व में भोजन, शुद्ध पेयजल और नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं चरावा ग्राम सभा के पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.