गोरखपुर, जुलाई 2 -- गोरखपुर। आषाढ़ कृष्ण द्वितीय तिथि गुरुवार को सूर्यकुण्ड धाम में भजन कीर्तन के साथ मां गंगा की 537वीं महाआरती की गई। मुख्य अतिथि देवी प्रसाद पाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बलदाऊ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सूर्यकुण्ड धाम जिर्णोद्धार समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मंदिर में मां गंगा जी के समक्ष अखंड दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में सभी देव विग्रहों की मंत्रोचार के बीच में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन के बीच गीत गाए गए। कार्यक्रम का समापन मां गंगा की महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, महामंत्री मुकेश गोंड, के के पाण्डेय, रविन्द्र नाथ दुबे, शशिकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनंत नारायण पाल, सूरज चौधरी, ...