सूर्यकांत और शशिकांत को रिमांड पर लेगी पुलिस
बरेली, सितम्बर 10 -- चिटफंड कंपनी खोलकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी के आरोपी सूर्यकांत और उसके भाई शशिकांत को बरेली पुलिस कोर्ट में तलब कराएगी। फिर उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और ठगी में शामिल उनके गुर्गों पर भी शिकंजा कसेगा। दोनों ठग भाइयों ने अमर ज्योति, अमर ज्योति यूनिवर्स निधि, अमर ज्योति रुहेलखंड और अमर ज्योति हायर परचेज के नाम से बरेली व बदायूं में चिटफंड कंपनियां खोली थीं। मगर पिछले साल निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पकर ये ठग कंपनियां फरार हो गईं। इसको लेकर बदायूं और बरेली में मुकदमें दर्ज हुए। सोमवार को नोएडा एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर बदायूं पुलिस को सौंप दिया। अब बरेली पुलिस दोनों आरोपियों का कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए दोनों भाइयों को कोर्ट में तलब कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है。 यह भी पढ़ें- बड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.