सूरीनाम में बनारस के कलाकारों ने बिखेरा जलवा
वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नगर की लोकगायिका सरोज वर्मा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय भारतीय सांस्कृतिक दल ने सूरीनाम में अपनी कला का जलवा बिखेरा। यह दल सूरीनाम हेरिटेज फेस्टिवल में शिरकत करके हाल ही में लौटा है। इसने महोत्सव में भोजपुरी संगीत एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति से सूरीनाम वासियों का दिल जीत लिया। यह जानकारी सूरीनाम से लौटे दल की मुखिया सरोज वर्मा ने सोमवार को लंका स्थित एक आर्ट गैलरी में पत्रकारों से बातचीत में दी।
भारतीय दल की सहभागिता उन्होंने बताया कि इस प्रथम संस्करण में भारतीय दल की सहभागिता महत्वपूर्ण रही, क्योंकि भोजपुरी लोकगीत और लोकनृत्य के माध्यम से उत्तर भारतीय लोक परंपरा को इस बहुसांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिला। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के माध्यम से आमंत्रित दल के अन्य कलाकारों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.