जहानाबाद, फरवरी 16 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था थाना क्षेत्र के सूरा गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सूरा स्थित शिव मंदिर प्रांगण से घोड़े, हाथी एवं बाजे-गाजे के साथ प्रारंभ हुई। श्रद्धालु पित वस्त्र धारण किए जल ग्रहण के लिए जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पंचतीर्थ घाट पहुंची। घाट पर आचार्यों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल संग्रहण कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रवचन, अखंड संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भ...