सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सूरापुर, संवाददाता। शनिवार को गोरखपुर स्नातक विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह का श्री हनुमत इण्टर कलेज विजेथुआ में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वे करौंदी कला में एक कान्वेंट विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने जा रहे थे। कालेज के प्रबन्धक मनोज कुमार सिंह, मंगला प्रसाद सिंह ,ढुनमुन सिंह, अधिवक्ता जयकृष्ण पाण्डेय, गुड्डू मिश्र आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय से निकल कर एमएलसी ने विजेथुआ धाम में बजरंगबली का दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात करौंदी कला के लिए निकल गये। इस अवसर पर मंगला प्रसाद सिंह, अरविन्द पाण्डेय, नरेंद्र प्रताप सिंह आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.