सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सूरापुर, संवाददाता। जनपद की सीमा पर स्थित सूरापुर बाजार में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बाजार में नालियां जाम हो गई हैं। जिससे संक्रमण बीमारियों का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में जल निकासी न होने के कारण नालियों का गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है। और सड़क किनारे तालाब बन जाता है। बरसात के दिनों में बाजार का हाल बदहाल हो जाता है। प्रतिष्ठानों के सामने जमे गंदे पानी से संक्रमण बिमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय के प्रयास से सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई तो कर देते हैं। लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से दो चार दिन बाद नालियों में पुनः गंदा पानी जमा हो जाता है। बाजार के लोगों ने बताया कि जल निकासी नहीं होने से बरसात के दिनों में लोग इस गन्द...