बलिया, अप्रैल 19 -- नगरा। महर्षि सूरहू बाबा निर्माण समिति सोनाड़ी की ओर से 22 अप्रैल को वार्षिकोत्सव पर श्रीमुख शांडिल्य परिवार से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों का जमावड़ा होगा। यह जानकारी देते हुए निर्माण समिति के मिडिया प्रभारी इन्द्र जीत तिवारी एडवोकेट ने बताया कि 21 अप्रैल को अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा, जिसकी पुर्णाहुति 22 अप्रैल को होगी। इस दिन बाबा का पूजन और श्रृंगार होगा तथा शाम को प्रसाद वितरण किया जायेगा। बता दें कि श्रीमुख शांडिल्य परिवार से जुड़े लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का सोना भी में जमावड़ा होगा जिसमें उरैनी पांडेयपुर, रेकुआनसीरपुर, गोठाई खारी गढमलपुर, सहुलाई, पूर पकडी, बहोरापुर, चकिया अहरौला, जगदरा, खेजुरी, सोबयीबांध, करन ई, ओझा छपरा वरसडासलेमपुर गजियापुर डिहवा, हरदिया, कठौड़ा आदि गांव के लोग इस अनुष्ठान...