सूरत से घर लौट रहे युवक की ऑटो से गिरकर मौत
मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरगी गांव के पास गुरुवार की रात आटो से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह सूरत से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासी 26 वर्षीय रामप्रकाश अपने साथी वीरेंद्र साथ चार माह पूर्व सूरत कमाने गया था। रामप्रकाश की भतीजी की एक मई को शादी तय थी। शादी में शामिल होने के लिए रामप्रकाश सूरत से घर आने के लिए निकला। ट्रेन से गुरुवार को मिर्जापुर स्टेशन पहुंचा, जहां से ऑटो में सवार होकर घर जा रहा था। चालक आटो लेकर जैसे ही हलिया-देवरी मार्ग पर गोरगी गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक रामप्रकाश आटो से नीचे गिरा और आटो का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत आटो सवार लोगों की मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.