सूरत से गांव पहुंचा युवक का शव, परिजनों की चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल
कुशीनगर, जून 17 -- कठकुइया, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- कटक से युवक का शव आते गांव में मचा कोहराम कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बड़गांव के टोला बेलवनिया निवासी एक युवक का शव मंगलवार को गुजरात के सूरत से गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार सुनकर माहौल गमगीन हो उठा। गांव के लोग बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते रहे।युवक की पहचान ग्रामसभा बड़गांव के बेलवनिया निवासी सिकंदर चौहान (35) पुत्र शिवसागर चौहान रोजी-रोटी की तलाश में करीब दो माह पूर्व गुजरात के सूरत शहर में गए थे। वहां वह एक कंपनी में कार्य कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि शनिवार की रात वह अपने कमरे में सोए थे। रविवार की सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर साथियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद साथियों ने कंपनी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.