सूरत व मुंबई में खाने का कीमत दो से तीन गुना बढ़ी
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मध्य पूर्व एशिया में युद्ध के कारण गैस की किल्लत से सबसे ज्यादा प्रवासी कामगार प्रभावित हो रहे हैं। दूसरे राज्यों में काम कर रहे प्रवासी गैस नहीं मिलने के कारण खाना नहीं बना पा रहे हैं। उन्हें होटल आदि पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सूरत और मुंबई के होटलों व ढाबों में भोजन की कीमत दो से तीन गुना बढ़ गई है। नतीजतन पेटभर भोजन भी वे नहीं कर पा रहे हैं।गुरुवार को अहमदाबाद से आने वाली सहरसा अहमदाबाद एक्सप्रेस की जेनरल व स्लीपर बोगी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगभग खाली हो गयी। बोगियों में बैठे 70 फीसदी तक यात्री उतर गये। सरयु युमना एक्सप्रेस से भी प्रवासी परिवार के साथ पूरे सामान के साथ उतरे। गरीबरथ, वैशाली एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, पवन एक्सप्रेस से भी बड़ी संख्या में कामगार लौट रहे हैं। मुजफ्फरपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.