सूरत में हुए सड़क हादसे में महादेवपुर के ट्रक चालक की मौत
सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- गोसाईगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी ट्रक चालक की सूरत में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार की शाम जब चालक का शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को गमगीन माहौल में परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र महादेवपुर निवासी भैयाराम वर्मा (38) परिवार का भरण पोषण करने के लिए ट्रक चलाते थे। इस समय वह गुजरात के सूरत शहर में ट्रक चला रहे थे। सोमवार की रात वह दुमास थाना क्षेत्र के तापी पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रक का पिछला टायर पंचर हो गया। बताया जाता है कि रात का समय होने के कारण भैयारा खुद खड़ा होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक का पंचर खुद से ठीक कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए निकाल गई। हादसे में भैयाराम गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.