दरभंगा, मार्च 23 -- बिरौल। रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात गए बलहा गांव के एक 25 वर्षीय युवक की रविवार को सूरत में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. कलाम के पुत्र मो. जसीम के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि जसीम पिछले पांच वर्षों से सूरत में रहकर मजदूरी करता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह टेंपो से अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। इसी दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें जसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। जसीम की पत्नी नुस्तरी खातून महज 15 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। घर में नए मेहमान के आने की खुशी अभी ठीक से मनाई भी नहीं गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.