सूरत में विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत, हत्या का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता थानाक्षेत्र के ढ़ेमा की युवती की सूरत में संदिग्ध दशा में मौत हो गई। युवती की मां का आरोप है कि भटपुरवा का युवक उसकी बेटी के साथ कोर्ट मैरिज कर उसे सूरत ले गया। वहां उसकी गर्भवती बेटी को मार डाला। मृतका की मां ने मानधाता पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मानधाता थानाक्षेत्र के ढ़ेमा निवासी दिनेश कुमार गौतम की बेटी काजल से 2024 में पड़ोसी गांव भटपुरवा रामनगर निवासी राजेंद्र पटेल ने कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस को काजल की मां ने बताया कि विवाह के बाद राजेंद्र उसकी बेटी को मारता-पीटता था। कुछ दिन पहले उसे लेकर गणेश नगर सूरत चला गया और वहीं रहने लगा। छह मई की शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि काजल की मौत हो गई है। मृतक की मां ने राजेंद्र पटेल पर अपनी गर्भवती बेटी काजल की हत्या का आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.