सूरत में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
बांदा, जून 11 -- नरैनी। मजदूरी करने गए युवक की सूरत में सदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। मृतक के परिजनो ने हत्या किए जाने आरोप लगाया है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच करा कर दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के पौसरा पुरवा अंश गुढ़ाकला निवासी राजेश ने बताया कि उसका 35वर्षीय छोटा भाई वीरेंद्र कुमार उर्फ दादू पुत्र श्रीपाल करीब आठ माह पहले मजदूरी करने के लिए सूरत गुजरात गया था। 20 दिन पहले वीरेंद्र का फोन आया था। उसने बताया था कि जहां वह काम करता है वहां के लोग उसकी मजदूरी नहीं दे रहे हैं। इस पर उसे घर लौट आने के लिए कहा गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया।9 जून को गुजरात पुलिस ने घरवालो को बीरेद्र की मौत की सूचना दी। सुचना पाकर परिजन भी गुजरात पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आ गया। राजेश का आरोप है कि उसके सिर और हाथ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.