सूरत में मेडिकल कॉलेज में रैगिंग; जूनियर डॉक्टर ने दी जान, 4 के खिलाफ केस
सूरत, अगस्त 11 -- गुजरात के सूरत में सरकारी मेडिकल कॉलेज के 4 सीनियर डॉक्टरों पर एक फर्स्ट ईयर स्टूडेंट को रैगिंग के जरिए सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 9 अगस्त को हर्ष अपने हॉस्टल में मृत पाए गए थे। एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच में सामने आया कि आरोपी सीनियरों ने 10 जूनियर स्टूडेंट्स को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। संस्थान ने चारों को छह महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खतोदरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 9 अगस्त की सुबह हर्ष पांड्या की लाश हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी पाई गई थी। इसके बाद न्यू सिविल हॉस्पिटल से जुड़े गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के स्नातोकोत्तर के दूसरे साल के 4 सीनियर डॉक्टरों निराली वसावे, अनुज माहेश्वरी, दीक्षिता घेवरिया और हिना भुत के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.