सूरत में महाराष्ट्र निगम की 2 बसें टकराईं; एक धू-धू कर जली, अब तक 7 मौतें, 38 घायल
सूरत, जून 2 -- गुजरात के सूरत जिले में बारडोली के पास मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसें आपस में टकरा गईं। इससे एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 38 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाईवे 53 पर हुआ। घायल लोगों को बारडोली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह पता लगाने के लिए अभी जांच चल रही है कि बसों में कितने लोग सवार थे। सूरत (ग्रामीण) के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) प्रेम वीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक यात्री बस ने पीछे से एक पानी के टैंकर में टक्कर मार दी। बताया जाता है कि बस के ड्राइवर ने स्टियरिंग से कंट्रोल खो दिया जिससे उसने टैंकर को टक्कर मार दी। टैंकर में टक्कर मारने के बाद बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.