फतेहपुर, अगस्त 8 -- सुल्तानपुर घोष। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी एक मजदूर की सूरत शहर में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पहाड़पुर निवासी 30 वर्षीय महेंद्र सरोज पुत्र स्व. संतराम पिछले कई वर्षों से सूरत में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि बीती रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथ में मौजूद दोस्तों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेंद्र की मौत की सूचना पर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव को गांव लाने की तैयारी में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...