सूरत, मार्च 19 -- गुजरात के सूरत शहर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बिल्डिंग में आग लगने और सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने से बिल्डिंग में रहने वाले 9 लोग घायल भी हुए हैं। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला सूरत के भरतनगर का है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे यहां के कापोद्रा में एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के बाद जब लपटें किचन तक पहुंचीं तो वहां रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें- एक से ज्यादा शादी पर 7 साल जेल, लिव इन के कई नियम; गुजरात के UCC में क्या-क्यारखे थे 8 सिलेंडर इस...