सूरत में बड़ा हादसा; महाराष्ट्र निगम की 2 बसें टकराईं, एक में आग, 5 की मौके पर ही मौत
सूरत, जून 2 -- गुजरात के सूरत जिले में बारडोली के पास मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसें आपस में टकरा गईं। इससे एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाईवे 53 पर हुआ। पुलिस और राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने का काम जारी है। गुजरात पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को गुजरात के सूरत जिले के बारडोली शहर के पास महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की दो बसों की भीषण टक्कर हो गई। बारडोली तालुका के उवा गांव के पास नेशनल हाईवे 53 पर यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। इससे कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। हादसे में कम 5 लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.