प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- लीलापुर थाने के सरबाजपुर (रामपुर खजूर) निवासी रकीब का 20 वर्षीय बेटा फैजान गुजरात में रहकर ट्रक चलाता था। गुरूवार को वह सूरत में ट्रक लेकर जा रहा था। नींद आने से नियंत्रण टूटा और सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर में घायल फैजान को अस्पताल भेजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...