सूरत में छत से गिरकर कौशाम्बी के युवक की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 22 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव निवासी एक युवक की मंगलवार शाम गुजरात प्रांत के सूरत शहर में छत से गिरकर मौत हो गई। वह वेल्डिंग का काम करते वक्त हादसे का शिकार हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।जाफरपुर महावां निवासी सोहराब (25) पुत्र शहीद अहमद करीब एक माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में सूरत गया था। वह वहां वेल्डिंग का काम करता था। मंगलवार शाम किसी की छत पर वेल्डिंग कर रहा था। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल सोहराब को साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, सोहराब तीन भाइयों में मंझला था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सबसे मार्मिक बात यह है कि करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.