सूरत में एक ही परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंक दिया, 3 की मौत; 2 लापता
सूरत, नवम्बर 27 -- गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के छह सदस्यों को एक नहर में फेंक दिया गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं जबकि 13 साल का एक लड़का बच गया। पुलिस ने बताया कि यह सनसनीखेज घटना 21 नवंबर को बारदोली तालुका में हुई। इसने प्रारंभिक सूचना के आधार पर कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और वे परिवार के परिचित हैं। दर्ज शिकायत के अनुसार, परिवार किसी काम से सूरत जा रहा था। इसी दौरान एक अन्य वाहन में उनका पीछा कर रहे चार लोगों ने बारदोली के उवा गांव के पास उन्हें रोक लिया।दो अब भी लापता बारदोली ग्रामीण थाने के निरीक्षक पीएन जडेजा ने बताया कि दंपति सहित तीन लोगों के शव महुवा के पास नहर से बरामद किए गए जबकि उनका 13 वर्षीय बेटा तैरकर किनारे पहुंचने में कामयाब रहा और रविवार सुबह मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.