गंगापार, अगस्त 6 -- उतरांव थाना क्षेत्र के ठकुरिया का पूरा नीमी गांव निवासी 22 वर्षीय सत्यम भारती की गुजरात के सूरत शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक इमारत की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गुरुवार सुबह जब युवक का शव गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। परिजनों के अनुसार सत्यम भारती सूरत स्थित एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वह तीन अगस्त को अपने छोटे भाई शिवम भारती के पास सूरत पहुंचे थे। इसके बाद वह कंपनी में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान कंपनी की इमारत की दूसरी मंजिल से वह अचानक नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल होन...