सूरत-मुजफ्फरपुर और अहमदाबाद-दरभंगा की ट्रेनें डायवर्ट
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मध्य प्रदेश के बीना यार्ड में री-मॉडलिंग कार्य के कारण मुजफ्फरपुर और दरभंगा से जुड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के आधार पर पूर्व मध्य रेलवे ने अपने पांचों मंडलों को यात्रियों को समय रहते जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बीना यार्ड में रेललाइन और प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण कुछ ट्रेनों को 16 से 24 अक्तूबर तक अलग-अलग तिथियों में बदले मार्ग से चलाया जाएगा।इससे मुजफ्फरपुर और दरभंगा से सूरत, अहमदाबाद तथा अन्य शहरों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी विवरण के अनुसार, इस कार्य के कारण उसके क्षेत्र की किसी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है। मुख्य रूप से सूरत-मुजफ्फरपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.