पलामू, मई 15 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले अंतर्गत पड़वा प्रखंड क्षेत्र के लोहड़ा गांव स्थित राजकीयकृत सूरत 2 हाई स्कूल में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पड़वा के प्रभारी बीडीओ बासुदेव राय और कांग्रेस के युवा नेता प्रशांत किशोर ने मैट्रिक व इंटर के तीनों संकाय के टॉप टेन को विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रभारी प्राचार्य अभिषेक दुबे की अध्यक्षता व श्वेता सिंह व शिक्षक जितेन्द्र कुमार के संचालन में आयोजित समारोह में युवा नेता प्रशांत किशोर ने इंटर आर्ट्स के टॉपर प्रियंका कुमारी व मैट्रिक के टाॅपर गौरव कुमार को 5100-5100 रूपए नगद देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- नामकुम में 12 मेधावी छात्र-छात्राएं किए गए सम्मानित बीडीओ बासुदेव राय ने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी के दबाव में नहीं बल्कि अपने रूचि ...