देवघर, मार्च 7 -- देवघर, प्रतिनिधि गुजरात के सूरत आईडीसी पुलिस स्टेशन में दर्ज 40 हजार रुपए की ठगी मामले की जांच में आरोपी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम शनिवार को मोहनपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी शुरू की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के बारे में मिले सुराग के आधार पर थाना क्षेत्र के चित्रपोका गांव में दबिश दी गई। टीम ने इलाके का निरीक्षण किया और संभावित ठिकानों पर छानबीन की। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...