गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। सूरत नगर कॉलोनी में एक कटखने लावारिस कुत्ते को पकड़ने गई नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि इस दौरान एक स्थानीय बुजुर्ग ने टीम के कर्मचारियों के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उनके साथ हाथापाई पर भी उतर आए। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन निगम की तरफ से अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम को सूरत नगर कॉलोनी के लोगों से ही एक लावारिस और कटखने कुत्ते की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि यह कुत्ता राहगीरों के लिए खतरा बन गया है। इसी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए निगम की डॉग कैचर टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंची थी। लेकिन टीम के काम शुरू करते ही एक बुजुर्ग सहित कुछ स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.